Wednesday, January 30, 2019

अहंकारी शिष्य और गुरु की महानता

अहंकारी शिष्य और गुरु की महानता 

मध्यकालीन भारत में बैजू बावरा नाम के एक सिद्ध गायक तथा संगीतचार्या थे।  वे एक कुटिय में रह कर जिज्ञासु शिष्यों को संगीत की शिक्षा देते थे।

उन का एक प्रतिभाशाली शिष्य गोपाल नायक जब विदा होने लगा तो गुरु ने कहा, "बेटा गोपाल, मैंने तुम्हे जो अमूल्य निधि सौंपी है उस की रक्षा करना, उस का सदुपयोग करना और उसके द्वारा लोक को सुखी बनाना। "

अपनी प्रतिभा तथा संगीत निपूर्णता के कारण गोपाल नायक सीग्रह ही ख्याति के सिखर पर पहुँच गया और दिल्ली दरबार का प्रधान गायक बान गया।

राज दरबार में सम्मान प्राप्त होने पर गोपाल में अहंकात आ गया और वह अन्य गायको को नीचा दिखने लगा। वह उन्हें मुकाबले के लिए मजबूर ललकारता और शर्त रखता कि हरने वाले का  सर कटवा दिया जायेगा।

जब सैकड़ो संगीतज्ञयों की विधवा पत्नियों तथा अन्यथा बच्चों का चीत्कार बैजू बावरा तक पहुंचा तो वे विचिलित हो उठे और अपने शिष्य को समझने दिल्ली पहुंचे।

लेकिन मद में चूर गोपाल नायक ने गुरु को पहचनने से भी इंकार कर दिय। और तो और , उसने गुरु  भी दूसरे दिन दरबार में प्रतियोगिता के लिए ललकारा।

कुछ सोचकर  महान संगीत गुरु बैजू बावरा ने शिष्य की चुनौती स्वीकार कर ली।

अगले दिन गुरु और शिष्य की अनोखी संगीत प्रतियोगिता शुरू हुई।  संगीत का ऐसा समां बंध गया कि श्रोतागण मुग्ध हो गए।  परन्तु संगीत के लिए समूचा जीवन अर्पित कर देने वाले गुरु को वह अहंकारी शिष्य भला कैसे हरा सकता था।  गोपाल नायक हार गया और शर्त के अनुसार वह मृत्यु दंड का पात्र बना।

विजयी बैजू बावरा से जब इच्छानुसार पुरस्कार माँगने को कहा गया तो उस उदार हृदय गुरु ने कहा कि उन के पराजित शिष्य को जीवन दान दिया जाए।  इस के अतिरिक्त उन्होंने कुछ भी नहीं माँगा।




हेलो दोस्तों ,

नमस्कार।

आज से मै आप सब दोस्तों के लिखे हिंदी की कहानियो का संकलन इस ब्लॉग पर करने जा रहा हूँ।
इस सब के लिए मै आप सब लोगो का दिल से धन्यवाद दर रहा हूँ और आशा करता हूँ  कि मेरा यह प्रयास आप सब को पसंद आएगा और आप सबका प्यार मिलेगा।

मेरे इस प्रयास में शामिल होने के लिए  ब्लॉग को सब्सक्राइब जरूर करे ताकि मेरी हर नयी पोस्ट आप सब लोगो तक हर बार पहुँचती  रहें।

आप सभी का हृदय से धन्यवाद करते हुए अपना यह ब्लॉग यहाँ से शुरू करता हूँ।

आपका अपना
तरुण चुघ "तरुण"

उपहार

आज सुबह से नव्या के पैर जमीन पर नहीं पड़ रहे थे। कभी रसोई में जाकर देख कर आती क्या-क्या पकवान बन रहे हैं। कभी बैठक में आकर देखती की घर की स...